फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से पांच युवक झुलसे

Mon, 11 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। थानाक्षेत्र के पिलखना गांव में रविवार सुबह अचानक हाईवोल्टेज करंट आ जाने से पांच युवक झुलस गए। वहीं गांव में अधिकांश घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई। घायलों में दो का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है, जबकि तीन अन्य निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


पिलखना गांव निवासी अशोक रविवार सुबह बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहे थे तभी अचानक हाईवोल्टेज करंट आ गया। इससे अशोक को तगड़ा झटका लगा और वह दूर जा गिरा। इसी प्रकार गांव के कल्लू घर में पंखा लगा रहे थे तभी उन्हें भी झटका लगा। इसके अलावा राम तिवारी, कांशीराम व रज्जन तिवारी भी हाईवोल्टेज की चपेट में आकर झुलस गए। गांव के लोगों ने बताया कि हाईवोल्टेज आने के दौरान तार स्पार्किंग करने लगे। इससे निकली चिंगारी से तार के पास खड़े पांच लोग झुलस गए।
वहीं, गांव के रहने वाले मदन द्विवेदी, प्रताप सिंह, रामकृष्ण, राकेश द्विवेदी, नन्हकू आदि लोगों के घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। प्रधान रविशंकर द्विवेदी ने जेई अनिल सोनकर को उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। गंभीर रूप से झुलसे अशोक व कल्लू को परिजन ट्रामा सेंटर ले गए, जबकि अन्य तीन लोगों ने क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें