फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी समेत पांच कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
रसूलाबाद के मोहल्ला निरालानगर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में मां-बेटी सहित पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को बिछिया के कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में रहने वालों की सैंपलिंग कर रही है। संक्रमितों में सभी पांच लोग पहले से ही क्वारंटीन सेंटर में थे। इसमें असोहा ब्लॉक में मिला संक्रमित युवक रात भर घर में रुका था। इसलिए वहां हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर बैरिकेडिंग की जा रही है। गांव में सैनिटाइजेशन व चूने का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा पाही हरदो के मजरे जंगलीखेड़ा निवासी 48 वर्षीय युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। 8 जून को प्राइवेट वाहन से युवक अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ वापस लौटे थे। सभी पहले स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां जांच कराने के बाद गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन कर दिए गए। 10 जून की रात महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर 11 जून को स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शनिवार को 35 वर्षीय पत्नी व 12 साल की बेटी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। वहीं, पति, छोटी बेटी व बेटे को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
वहीं, हसनगंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत रसूलाबाद के मोहल्ला निरालानगर निवासी 55 वर्षीय युवक मुंबई में लांड्री का काम करता था। 10 जून को वह ट्रेन से उन्नाव आने के बाद रोडवेज बस से गांव के बाहर उतरा। घर न जाकर सीधे क्वारंटीन सेंटर चला गया। बुखार होने के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर उसी दिन रात में उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रसूलाबाद चौकी इंचार्ज ने क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

औरास ब्लॉक के गांव हाजीपुर गोसा में दो दिन पहले सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट हुई (19) वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। छह दिन पहले आगरा से वापस लौटे संक्रमित युवती का 26 वर्षीय बड़ा भाई 11 जून को संक्रमित मिला था। युवक के संक्रमित मिलने के बाद परिवार के 17 लोगों को आइसोेलेट कराया गया है।
पुरवा तहसील के ब्लॉक असोहा के गांव रैकड़ निवासी 45 वर्षीय युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। 9 जून को वह घर आया था। रात भर घर में रुकने के बाद 10 जून को सुबह उसे राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। उसी दिन सांस लेेने में तकलीफ होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कोरोना संदिग्ध मानते हुए डॉक्टर ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट करा दिया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी प्रभारी बीपी सिंह, बीडीओ धर्मेंद्र सिंह व सेक्रेटरी अभय कुमार गांव पहुंचे। गांव में सैनिटाइजेशन कराने के साथ पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू की है।
जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में तैनात 22 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के सैंपल की जांच ट्रूनेट मशीन से की गई थी। जिसमें वह संक्रमित दिखा है। फिलहाल उसे आइसोलेट कर दिया गया है और उसका दूसरा सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आइसोलेशन वार्ड में साथ काम करने वाले 10 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सीएमएस बीबी भट्ट ने बताया कि इसका दूसरा सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां से पोर्टल पर डाली जाने वाली रिपोर्ट में वह जब तक पॉजिटिव नहीं आता यह रिपोर्ट अधूरी मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें