फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर पर विवाद में फायरिंग, महिला को लगे छर्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के कोटरा गांव में कार की टक्कर को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। घटना में एक महिला को छर्रे लगे। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजे हुई फायरिंग से शिवानी उर्फ सीमा (30) को छर्रे लगे। उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार को अमन सिंह और पंकज शुक्ला के बीच कार में टक्कर मारने को लेकर कहासुनी हुई थी। सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अमन ने पंकज पर अपनी कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को भी इसी गांव में फायरिंग हुई थी। घटना में पंकज शुक्ला के चाचा मुन्नर शुक्ला घायल हुए थे। सौरभ सिंह, दीपक सिंह और अमन सिंह पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वे सभी जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें