फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में छोड़े गोले से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव में बरात की विदाई के दौरान दागे गए गोले की चिंगारी से तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान ने राजस्व टीम को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की बेटी की शनिवार रात बरात थी। रविवार सुबह बरात विदाई के दौरान वर पक्ष की ओर से गोला दागा गया। उससे निकली चिंगारी गांव की कमला देवी, कृष्णकुमार व लाल के घर के छप्परों पर गिरी। परिजन कुछ समझ पाते आग से तीनों घर धू-धूकर जल पड़े।
अफरातफरी के बीच ग्रामीणाें ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान रणंजय सिंह ने बताया कि आग से तीनों घराें की हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी राजस्व टीम को दी गई। लेखपाल अभिषेक ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें