फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्म इकाई में आग से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित चर्म इकाई में बुधवार देर रात चिमनी जलाते समय पास रखे वेस्ट में आग लग गई। तेज लपटें उठतीं देख फैक्टरी में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच दमकल को सूचना देकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शिवदरश प्रसाद ने बताया कि आग से चिमनी के पास रखा लगभग 10 हजार का सामान जल गया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें