फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे दुकानों में लगी आग, आधे घंटे रुका ट्रैफिक

विज्ञापन
उन्नावः लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आग से जलती दुकान। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज कस्बे में बस स्टॉप के पास सर्विसलेन किनारे मंगलवार रात गुमटी दुकानों में आग लग गई। तेज लपटों से करीब आधे घंटे तक हाईवे का यातायात भी प्रभावित रहा। चौकी पुलिस ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। दमकल करीब दो घंटे बाद पहुंची तबतक तीन दुकानें जल चुकी थीं। सब्जी व्यापारियों ने लगभग दो लाख के नुकसान की बात कही है। सब्जी विक्रेता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर बस स्टॉप के समीप मंगलवार रात दुर्गेश व राम प्रकाश निवासी मददूखेड़ा की सब्जी दुकान में अचानक आग लग गई। हाईवे किनारे दुकानों में लगी आग देख लोगों ने सब्जी व्यापारी को सूचना दी। वहीं, आग ने पड़ोस में सैलून चलाने वाले बबलू निवासी भांडी की भी गुमटी को चपेट में ले लिया। आग बढ़ते देख अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों को गिराकर बचाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे देरी से पहुंची फ ायर ब्रिगेड टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। तीनों दुकानदारों की दुकान जलकर राख हो गई। घटना के दूसरे दिन दुर्गेश राम प्रकाश व बबलू ने तहरीर देकर लगभग 3 लाख रुपये नुकसान की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें