फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 07 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
तूरी छबिनाथ गांव में लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तूरी छबिनाथ में शार्ट सर्किट से लगी आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई जा सकी।

सोमवार शाम पुरवा कोतवाली के तूरी छबिनाथ निवासी अरुण कुशवाहा पुत्र रामभरोसे के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अशोक सैनी ने मौके पर पहुंच रिपोर्ट तैयार की। घटना के समय परिजन खेतों में गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों के सामने खाने और पहनने का संकट हैं। परिजनों ने 15 हजार नगदी सहित पूरी गृहस्थी जलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें