हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी पप्पू कश्यप घर के बाहर गुमटी में किराना का सामान बेंचता है। सोमवार रात लगभग 11 बजे गुमटी बंदकर घर चला गया। रात दो बजे करीब उसकी गुमटी से आग की लपटें देख पड़ोसियों ने उसे सूचना दी। पप्पू बाहर निकला तो गुमटी के साथ बाहर रखा छप्पर जलता देख सन्न रह गया। जब तक मोहल्ले के लोगों की मदद से वह आग पर काबू पाता, गुमटी जलकर राख हो गई। पप्पू ने 2500 रुपये व 30 हजार कीमत का सामान जलने की बात कही है।