फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों पर भड़की आग, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग अलग थानाक्षेत्रों में चार जगह आग लगने से महिला समेत दो लोग झुलस गए। आग से लगभग सात लाख रुपये का सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बांगरमऊ के कस्बा टोला निवासी ओमप्रकाश सैनी की पत्नी ममता सैनी सोमवार सुबह घर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलिंडर में रिसाव से आग भड़क उठी। ममता ने बेटी प्रांजलि (9) व बेटे प्रखर (3) को घर से बाहर निकाला व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच आग बुझाने के प्रयास में ओमप्रकाश सैनी बुरी तरह से झुलस गए। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
माखी थानाक्षेत्र के भदनी गांव निवासी फुलवासा पत्नी स्व कल्लू के घर में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास करते समय फुलवासा की बहू सीमा पत्नी संजय झुलस गई। फुलवासा ने बताया कि आग से पांच हजार रुपये, फर्नीचर व कपड़े जल गए हैं। आग की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र के ढकिया निवासी मनोज कुमार की मोहल्ला शास्त्री नगर में टेंट हाउस की दुकान है। रविवार शाम दिवाली पर्व पर पूजन के बाद उन्होंने दुकान में दीपक जलाया था। रात आठ बजे दीपक से टेंट हाउस में आग लग गई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड कर्मियों को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आग से जनरेटर, कुर्सी, बर्तन समेत पांच लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। इसी तरह पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पौंगहा गांव में पटाखा जलाते समय किसान सहदेव लोधी की झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक सामान जल गया। आग से लगभग 20 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें