फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बरातियों को लेकर जा रही बस में लगी आग, अफरातफरी

Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। बरातियों को लेकर जा रही बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। चालक ने तत्काल बस रोक सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग से किसी बराती को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हरदोई जिले के मल्लावां निवासी रमेश कुमार के बेटे की बरात बुधवार को कानपुर गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे बस 35 बरातियों को लेकर मल्लावां जा रही थी। सदर कोतवाली के आदर्श नगर मोहल्ले के पास बस के पीछे के पहिये में आग लग गई। बस के पिछले हिस्से में आग और धुआं भरा देख बरातियों में चीख पुकार मची तो चालक फैय्याज ने बस रोकी। घबराए बराती बस से उतरे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज ने दमकल की मदद से आग बुझवाई। बाद में चालक ने मालिक को सूचना देकर दूसरी बस की व्यवस्था कराई और बरातियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। चालक ने बताया कि पहिये का बेयरिंग टूटने से आग लगी। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें