फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद

Fri, 12 May 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। घर बुलाकर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या करने के दोषी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। घटना सात साल पहले की है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी उमा देवी ने 28 अगस्त 2016 को गांव के ओमशंकर, रमेश और सोनू पर अपने बेटे रामजी तिवारी की कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उमादेवी का आरोप था कि मोहल्ला निवासी रमेश उसके बेटे रामजी को बातचीत के बहाने अपने घर लेकर गया था। जहां उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद करते हुए ओमशंकर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद ओमशंकर के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक में मुकदमे की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुशवाहा की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर दोष साबित होने पर न्यायाधीश अल्पना सक्सेना ने ओमशंकर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें