फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट बनाने वालों पर होगी एफआईआर

Fri, 20 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाइवे पर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। हाइवे पर जाम से निपटने के लिए 60 होमगार्डों को तीन शिफ्टाें में लगाए जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में जिला उद्योग बंधु के साथ बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आदेश दिए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में गुरुवार को उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सरैया क्रासिंग को जल्द ठीक कराया जाएगा इसके लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया। आरओबी पर लगने वाले जाम पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होने 60 होमगार्डों को तीन शिफ्टों में लगाने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र की साइड नंबर एक व दो की सड़क, नाली का जो मरम्मत कार्य चल रहा है उसे मानक के अनुरूप और प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश यूपीएसआईडीसी को दिया। हाइवे पर अवैध कट बनाने के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिया। क्योंकि इन्हीं अवैध कटों के कारण आए दिन हाइवे पर दुघर्टना होती रहती है।
विज्ञापन


उद्यमियों ने यूपीएसआईडीसी द्वारा अनावश्यक रूप से नोटिस देने का मामला उठाया तो इस पर डीएम ने यूपीएसआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों को नोटिस दी गई है उसका विवरण अगली बैठक में रखा जाएं। हाइवे पर उद्योगों से निकलने वाला कचरा डालने के मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया और उन्होने इस पर कहा जो भी सड़क पर कचरा डालते हुए पाया गया उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार, सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र केसी दिवाकर,अधिशाषी अभियंता विद्युत रामबुझारत, इंद्रजीत रावत, पदम अग्रवाल, जीएन मिश्रा, राजीव महरोत्रा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें