फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव के विशाल को संगीत का फिल्मफेयर अवार्ड

विज्ञापन
फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किए गए उन्नाव के विशाल मिश्रा। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बॉलीवुड के ऑस्कर कहे जाने वाले फिल्म फेयर अवार्ड में उन्नाव शहर के मूल निवासी विशाल को फिल्म कबीर सिंह में संगीत देने के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया है। शनिवार को असम में आयोजित कार्यक्रम में विशाल को अवार्ड मिला तो शहर व परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा के बेटे विशाल मिश्रा संगीत के क्षेत्र में बॉलीवुड में छाए हैं। बचपन से गाना गाने और संगीत कंपोज करने का शौक विशाल को फिल्मी दुनिया की ओर ले गया। उन्होंने तीन साल में सफलता के कई मुकाम हासिल किए। फिल्म वीरे दी वेडिंग, रेस-3, जबरिया जोड़ी, मुन्ना माइकल, सांड़ की आंख, नोटबुक में संगीत देने वाले विशाल फिल्मी दुनिया का संगीत के क्षेत्र में उभरता हुआ सितारा हैं।
असम में आयोजित फिल्म फेयर पुरस्कार जब विशाल को मिला तो उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पेशे से अधिवक्ता पिता शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्हें बेटे पर नाज है। मां शैल कुमारी भी बेटे की सफलता से खासी खुश हैं। अवार्ड मिलने के बाद विशाल ने सबसे पहले अपने परिवार को फोन कर जानकारी दी। विशाल का छोटा भाई अभिनव भी बहुत खुश है। पिता शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि विशाल होली पर घर आएंगे। होली पर बेटे के घर आने का उन्हें इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें