फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खनन को लेकर दो गुटों में मारपीट, 24 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। मिट्टी खनन को लेकर मंगलवार रात दो गुटों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष से 17 नामजद सहित 20 पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 डंपर भी पकड़े हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के हुसैन नगर निवासी नवनीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात दो बजे जमुका चौराहे पर बबलू यादव, शिवम यादव, पिंटू यादव व उनके दस साथियों ने रोका और क्षेत्र में खनन के बदले 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर विवाद और मारपीट की।
वहीं, दूसरे पक्ष से गनगौन खेड़ा निवासी बबलू यादव ने भी रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए हुसैन नगर के नवनीत, दरोगाबाग के लल्ली, नवीनमंडी के मनोज समेत सात नामजद और तीन अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने 15 डंपर भी पकड़े हैं और बलवा, हत्या की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें