फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से महिला श्रमिक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने पैदल जा रहीं पांच महिला श्रमिकों को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के पावा गांव निवासी सुधा (48) पत्नी श्यामलाल, सुमन (45) पत्नी प्यारेलाल, रामप्यारी (65) पत्नी राजेंद्र, ममता उर्फ महराजिन (65) पत्नी नरेंद्र पाठक और सुनीता (33) पत्नी सुनील मजदूरी करती हैं। सोमवार को चकलवंशी कस्बे में धान की पौध रोपाने गई थीं। शाम करीब 7:30 बजे पांचों पैदल घर लौट रही थीं।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर चकलवंशी के बंगला गांव के पास उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहा तेज रफ्तार लोडर महिलाओं को टक्कर मारते हुए निकल गया। लोगों ने पीछा किया लेकिन चालक लोडर लेकर भाग निकला। कुछ लोगों ने लोडर का नंबर नोट करके पुलिस को दिया। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुधा, रामप्यारी, सुनीता और सुमन को हैलट रेफर कर दिया। माखी थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि महिलाओं को टक्कर मारने वाले लोडर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
ममता के पति व बेटे की 20 साल पहले हुई थी हत्या
मृतका ममता के पड़ोसी व घायल सुमन के पति प्यारेलाल ने बताया कि ममता के पति नरेंद्र पाठक व उनके एक बेटे की करीब 20 साल पहले हत्या कर दी गई थी। एक बेटा सुनील उर्फ इंदू है वह कहीं बाहर मजदूरी करता है। बेटी की शादी हो चुकी है, वह घर में रहती है। तब से मां-बेटे मिलकर कमा खा रहे थे। मां की मौत की सूचना पर बेटा आ रहा है।

इमरजेंसी वार्ड में पहले से भरे थे बेड
एक साथ पांच घायलों के जिला अस्पताल के पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मच गई। बेड खाली न होने से दूसरे मरीजों के बेड पर लिटाकर इलाज शुरू किया गया। इससे बेड पर पहले से भर्ती मरीज आसपास खाली बेंचों पर लेटे-बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें