फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टा मारकर छीन ले गए महिला चेन

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक करते किला चौकी प्रभारी सुशील यादव। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। एबीनगर में घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी महिला के गले से दिन-दहाड़े बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर चेन लूट ले गए। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीर के सहारे पुलिस लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एबीनगर निवासी बलवीर सिंह की पत्नी अशोक देवी दोपहर को घर के बाहर गेट पर खड़ीं थीं। तभी बाइक से दो लुटेरे उसके पास पहुंचे। पीछे बैठे लुटेरे ने गले में झपट्टा मारकर उसकी चेन लूट ली और भाग निकले। शोर मचाते हुए महिला ने कुछ दूर लुटेरों का पीछा किया पर वह फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे किला चौकी प्रभारी सुशील यादव ने जांच की। महिला के पति ने घर के सामने मकान में सीसीटीवी लगे होने की बात कही। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो लुटेरे सामने आ गए। बाइक चला रहा लुटेरा हेलमेट लगाए था। पीछे बैठा लुटेरा सिर में कैप लगाए चेहरा छिपाते हुए दिखा है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द लुटेरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पर्स छीनने का प्रयास
उन्नाव। एबी नगर निवासी अनिल तिवारी की पत्नी नलिनी की बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूटने की कोशिश की। पर्स तो उन्होंने बचा लिया लेकिन सड़क पर गिरने से घायल हो गईं। नलिनी ने बताया कि वह अपनी भाभी कविता के साथ बाजार से लौट रही थीं। पर्स में 4000 रुपये थे। (संवाद)
विज्ञापन

-
मोबाइल लूट का खुलासा नहीं
उन्नाव। तीन दिन पहले एबीनगर निवासी भावना पांडेय का राह चलते बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शीघ्र घटना के राजफाश का दावा किया था, पर अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें