फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पड़ोसी की हत्या में पिता व दो पुत्रों को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। घर के सामने हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी मारकर पड़ोसी की हत्या में न्यायालय ने पिता व उसके दो पुत्रों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के बंदीपुरवा निवासी अजय कुमार निषाद ने एक अक्तूबर 2021 को गांव में रहने वाले सिद्धनाथ व उसके दो बेटों शिवपाल और कल्लू पर, पिता रामप्रसाद की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि घटना वाले दिन सुबह गांव के शिवपाल, कल्लू व सिद्धनाथ ने घर के सामने गालीगलौज की। आरोप था कि घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने जब उसके बच्चे जाते थे, तो रामप्रसाद इसका विरोध करते थे। इस पर पिता व दो पुत्रों ने जान से मारने की धमकी दी थी। शाम के समय पिता बाइक से अपने खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में सबरजीत के बाग में पहले से घात लगाकर बैठे तीनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोट आई थीं। मौके पर पहुंचकर उसने (अजय कुमार) और भाई शिवा के साथ मिलकर पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां मृत घोषित कर दिया गया था।
पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को तीन अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे की विवेचना तत्कालीन एसएचओ अचलगंज राजेश सिंह ने की और 10 दिसंबर 2021 को आरोपपत्र दाखिल किया था। तीन साल से मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज सप्तम की न्यायालय में चल रही थी। शुक्रवार को सुनवाई पूरी हुई और तीनों के दोषी साबित होने पर न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


चोरी के वाहनों बेचने वाले को तीन साल की सजा
उन्नाव। दही थाना पुलिस ने 15 सितंबर 2022 को अजय देवगन निवासी रामनगर थाना माखी के खिलाफ चोरी के वाहन बेचने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दोषी के पास से चोरी का सामान बरामद करते हुए जेल भेजा था। मुकदमे की विवेचना तत्कालीन एसआई ताजुद्दीन ने करते हुए 12 दिसंबर 2022 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। काफी समय से मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज सप्तम की न्यायालय में विचाराधीन थी। शुक्रवार को न्यायाधीश जय वीर सिंह नागर ने दोषी अजय को तीन वर्ष कारावास के साथ 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें