फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स बैरियर के विरोध में किसान मंच ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच रविवार को हुए विवाद और टोल टैक्स बैरियर के विरोध में मंच के सदस्यों ने हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। जाम-प्रदर्शन की पहले से जानकारी होने से पुलिस बल और एसडीएम मौके पर पहले से थे। प्रदर्शन कर रहे लोग डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। किसान मंच के प्रदेश प्रवक्ता ने सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


 रविवार को नवाबगंज ब्लाक के खड़ेहरा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से आ रहे किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित के काफिले को टोल टैक्स के लिए रोकने को लेकर उनके समर्थकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया था। टोल कर्मियों ने मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया था। टोल कर्मियों पर गुंडागर्दी करने और आए दिन लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का विरोध करते हुए किसान मंच के प्रदेश प्रवक्ता संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सर्वेश पाल की अगुवाई में कार्यकर्ता बुधवार दोपहर करीब बारह बजे हाइवे स्थित टोल टैक्स बैरियर पहुंच गए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का अपमान और टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद अजगैन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने लोगों को समझाकर शांत कराया और सड़क से किनारे हटाया। उन्होंने लोगों से एसडीएम वीपी श्रीवास्तव को ज्ञापन देने की बात कही। मगर प्रदर्शनकारी इसके लिए तैयार नहीं हुए और डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। काफी समझाने के बाद किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सात सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में रामबिलास, रामकुमार, गोपाल महेश्वरी, कमला, रामप्यारी, रामरती, सुशीला, जमुनादेयी, ज्ञानवती, सरोजनी देवी, रूपरानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें