कृषि विज्ञान केंद्र धौरा में अनुसूचित जाति की महिला किसान को सोलर लाइट ट्रैप देते अपर मुख्य सचिव
- फोटो : UNNAO
हसनगंज। कृषि विज्ञान केंद्र धौरा में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होंने किसानों को आय दोगुनी करने के लिए जैविक खेती करने की सलाह दी। किसानों को सोलर लाइट ट्रैप और बीज किट बांटी।
अपर मुख्य सचिव ने अपर महाधिवक्ता रमेश सिंह के साथ केंद्र की गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंशों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। अपर मुख्य सचिव ने केंद्र की बीज उत्पादन इकाई, केवीके फार्म, एकीकृत कृषि प्रणाली, पौध संरक्षण, जैव प्रौद्योगिकी, मृदा परीक्षण, फल एवं सब्जी परीक्षण प्रयोगशाला देखी।
हसनगंज व औरस ब्लाक के अनुसूचित जाति के किसानों को 30 सोलर लाइट ट्रैप दी। बताया गया कि इस लाइट ट्रैप में नीचे टब लगा है। इसमें लोग पानी भर सकते हैं। जब लाइट जलेगी तो कीड़े उजाला देख आएंगे और टब में भरे पानी में गिर जाएंगे। 50 स्प्रेयर, 200 आईपीएम किट, 60 बच्चों को वर्मी कंपोस्ट की ट्रेंनिग के प्रमाणपत्र दिए।
इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, वैज्ञानिक शस्य विज्ञान डॉ. धीरज कुमार तिवारी, वैज्ञानिक डॉ. सुनील सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, रत्ना सहाय, रमेश मौर्या, जय कुमार यादव मौजूद रहे।