फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय निराला उद्यान में लगाया गया किसान मेला

Fri, 27 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परंपरागत खेती की जगह बागवानी फसलों को करने से कम लागत में अधिक लाभ लिया जा सकता है। राजकीय निराला उद्यान परिसर में उद्यान विभाग के दो दिवसीय किसान मेले के उद्घाटन पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने ये बातें कही।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नरेश बाबू सविता ने कहा कि इस आधुनिकता के दौर में जो किसान समय के साथ नहीं चलेगा वह पीछे रह जाएगा। किसान आधुनिकता के साथ खेती कर कम लागत से अधिक लाभ पा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी डा. शैलेंद्र शुक्ला ने योजनाओं की जानकारी दी।

सीएसए कानपुर कृषि वैज्ञानिक डा. एके दुबे ने किसानों के प्रश्नों का उत्तर दिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरएस कटियार ने परंपरागत खेती के साथ बागवानी फसलों के गुण एवं इसकी खेती करने पर बल दिया। कृषि वैज्ञानिक एसएम त्रिपाठी ने मसाले की खेती पर बल दिया।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डा. एके सिंह ने कहा कि पॉली हाउस के माध्यम से विपरीत मौसम में फसल करके अच्छा मुनाफा लिया जा सकता है। डा. एके सिंह व जेपी सिंह ने फूलों की खेती करने पर बल दिया। जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिचाई ने विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं के विषम में जानकारी दी।

इस दौरान भूमि सुधार निगम के एसके तिवारी, हृदयेश कुमार, राम प्यारे, ईश्वरी, वीरेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, सीपी कटियार, हरिश्चंद्र, एसएल वर्मा आदि मौजूद रहे। आए  हुए अथितियों का आभार अपर उद्यान अधिकारी आरवी ने तथा संचालन डा. पीसी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें