फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर-36- किसान की मौत की  घटना में उन्नाव-लालगंज हाईवे पर  जाम लगाए मृतक के परिजन व ग्रामी
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मैकूतेली मार्ग के पास शाम 6:15 बजे वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रहा था। गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एएसपी भी पहुंच गए। उन्होंने वाहन को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया। तब परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कर्ण निवासी कालीशंकर उर्फ बऊवा (50) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार को वह मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मैकू तेली मार्ग के पास रायबरेली की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम लगा दिया। कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सीओ मधुपनाथ मिश्र और एएसपी अखिलेश सिंह भी पहुंच गए। जाम लगाए लोगों ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पकड़ने और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया इसके बाद परिजन शांत हुए और आधे घंटे बाद जाम खुला। पत्नी शीलू और बेटी कोमल, पूनम, पायल और सोनिया परेशान हैं।
विज्ञापन

कोतवाल राजपाल ने बताया कि अकवाबाद टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें