फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चालक की तलाश जारी

Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

मृतक के रिश्तेदार रामराज सिंह ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी रश्मि के अलावा चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में चिल्ला रोड स्थित हीरा फैक्टरी से काम करके घर जा रहे बाइक सवार मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में बगिया गांव के पास उसकी मौत हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव निवासी दीपक सिंह (36) चिल्ला रोड स्थित एक हीरा फैक्टरी में काम करता था।

विज्ञापन

सोमवार देर शाम वह काम खत्म करके बाइक से गांव जा रहा था। पलरा गांव के पेट्रोल पंप के पास सामने से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट भी टूट गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां से उसे 108 एंबुलेंस से कानपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के रिश्तेदार रामराज सिंह ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी रश्मि के अलावा चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें