फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांप के डसने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पसनियाखेड़ा निवासी युवक को शनिवार रात आठ बजे सांप ने डस लिया। गंगा कटरी के इस गांव में बाढ़ प्रभावित रोड के ऊपर बह रहे पानी के कारण डॉक्टर तक पहुंचने में काफी समय लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बारासगवर क्षेत्र के पसनियाखेड़ा निवासी रमेश (45) शनिवार को घर पर लेटा था। रात को उसे सांप ने डस लिया। बेटा नीरज पड़ोसियों की मदद से इलाज के लिए धानीखेड़ा गांव ले जा रहा था। जयराजमऊ-पसनियाखेड़ा मार्ग में पूर्व में गंगा कटान से प्रभावित रोड में पानी ऊपर तक बहने से दूसरी तरफ की सड़क तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। धानीखेड़ा पहुंचने पर डॉक्टर ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि पिता खेती करते थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें