फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकलवंश। रात में फसल की रखवाली करने के बाद सुबह घर जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग पर माखी गांव के सामने हुआ।

माखी थाना के मोहल्ला बलारदेव निवासी राजेश कुमार (45) खेती और कपड़ों की सिलाई कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार रात को वह रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ स्थित खेत में छुट्टा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए रखवाली करने गया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था, तभी कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई राधेश्याम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति की मौत से गोमती और तीन बच्चों में साधना, गौरव और निखिल बेहाल हैं। जाआरपी कांस्टेबल अनवर हुसैन ने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने घटना की जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें