फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन रद्दी होते ही एक हुआ यादव परिवार- निरंजन ज्योति

Sat, 19 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
-भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में लोगों को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश के एक परिवार में झगड़े के तीन कारण हैं जर, जोरू व जमीन। यादव परिवार में आपसी लड़ाई काले धन की है। मोदी जी के एक फैसले ने इन सभी की नींद खराब कर दी है। राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल नोटबंदी के विरोध में जहां भी जा रहे हैं वहां जनता ही उनको जवाब दे रही है।
विज्ञापन


यह बात केंद्रीय खाद्य एंव प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार को शहर के नार्मल स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा के मोहान व सदर विधानसभा के पिछड़ा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। साध्वी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यादव परिवार में जैसे ही काला धन रद्दी हुआ तो सभी फिर से एक-दूसरे के हो गए। सपा सरकार में विकास सिर्फ सैफई में हुआ है। राहुल गांधी कभी खाट पर बैठे तक नहीं पर अब खाट सभा कर रहे थे। मोदी के एक फैसले ने गरीब-अमीर सभी को बराबर में लाकर खड़ा कर दिया है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। परशुराम कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों को सम्मान दिया है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पिछड़ों को अपनी ताकत का अहसास करना होगा। नहर के किनारे रहने वाले नेहरू तो हुए लेकिन देश बाटने वाले गांधी कैसे हो गए। सम्मलेन को सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मस्तराम, सुरेंद्र लोधी, महेंद्र लोधी, मनीष जायसवाल, श्रीराम राजपूत, सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद पूर्णिमा जायसवाल, रामकुमार यादव, रमेश लोधी, चेयरमैन रामचंद्र गुप्ता, गंगाघाट चेयरमैन गंगाघाट मनोज गुप्ता, राजकुमार चौरसिया, विनोद सिंह लोधी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी, मोहान विधानसभा प्रभारी सुनील शुक्ला, आनंद अवस्थी, गोल्डी गुप्ता, नरेंद्र निषाद, विजय द्विवेदी, सुशील तिवारी, ब्रजेश पांडेय, अमित त्रिपाठी, अंकुर शुक्ल, आशीष सिंह, राहुल जायसवाल, जगदीश सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें