फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े छोड़ एक हुए दस दंपति

Mon, 29 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए 10 दंपति एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गए। इन जोड़ों को भावी जीवन में एक साथ रहकर सुखमय जीवन बिताने की कामनाओं के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन


एक दूसरे से अलग रह रहे 14 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने इन जोड़ाें की काउंसलिंग कर समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में 10 दंपति साथ रहने को राजी हुए। तुरन्त इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष 4 जोड़ों को 5 जुलाई को बुलाया गया है।

कार्यक्रम को सकुशल संपन्न और दोनों पक्षाें में वार्ताकर आपसी समझौता कराने में महिला सिपाही उपासना यादव, फूलकुमारी, प्रभा यादव, राजेन्द्र सिंह सेंगर, रामशंकर वर्मा, अमरपाल सिंह, रामसनेही यादव, अबरार हुसैन, निम्मी अरोड़ा व यतीन्द्रनाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें