बांगरमऊ। जगतनगर गांव में महिला की मौत की घटना में प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने पांचवें दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।शव नानामऊ घाट पर रखा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगत नगर में राजा मिश्र की पत्नी गीता (56) की गुरुवार शाम मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान अल्वी मिश्र ने मृतका के पति पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। बाद में मृतका के परिजनों ने प्रधान और साथियों पर मारपीट से मौत का आरोप लगाया था और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। रिपोर्ट दर्ज न होने से परिजन पांच दिन से शव नानामऊ घाट पर रखे हैं।
सीओ विजय आनंद ने बताया कि आपसी खुन्नस में सिर्फ शव रखे हुए हैं। परिजन प्रधान और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। जबकि मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। परिजनों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार की बात कही है।