फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या का खुलासा न होने से आक्रोशित हुए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के मगरवारा चौकी क्षेत्र निवासी टैक्टर चालक की हत्या का 9 दिन बाद भी खुलासा न होने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने जल्द खुलासा न होने पर प्रदर्शन किए जाने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को पकड़े जाने व जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

मगरवारा चौकी क्षेत्र के खटई गांव निवासी दिनेश (23) पुत्र शिवबालक शुक्लागंज स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान में ट्रैक्टर चलाता था। 23 जुलाई को वह दुकान जाने की बात कह घर से निकला था। देर रात तक उसके न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चल सका। जिस पर परिजनों ने मगरवारा चौकी पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जता सोहरामऊ थानाक्षेत्र में ब्याही गांव की महिला व उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। 30 जुलाई को पुलिस को पता चला कि लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव 24 जुलाई को मिल चुका है। मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बंथरा थाना पहुंचकर फ ोटो से मिलान किया तो शव दिनेश का ही निकला। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने सोहरामऊ निवासी महिला सरोज उसके पति अजय समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
चौकी प्रभारी मगरवारा ने बताया कि 23 जुलाई को मृतक व महिला की फ ोन की लोकेशन एक जगह पर ही मिली। दोनों के बीच कई बार फ ोन पर बात भी हुई। चौकी प्रभारी के अनुसार, एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, 10 दिन बाद घटना का खुलासा न होने से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने जल्द खुलासा न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें