मरहला चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का गदा देकर स्वागत करते नगर के भाजयुमो कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट के मरहला चौराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक का जोरदार स्वागत कर उन्हें चांदी की गदा प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार युवाओं का दोहन कर रही है। युवाओं ने अखिलेश को युवा देख मुख्यमंत्री तो बना दिया लेकिन सीएम अभी भी युवाओं को रोजगार नहीं दिला सके। युवा वर्ग नौकरी के लिए दर-दर धक्के खा रहा है। बेरोजगार मौत को गले लगा रहे हैं। सपा ने युवाओं के साथ धोखेबाजी की है। जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो सुरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि युवा भाजपा के साथ मिलकर अपना भविष्य सुरक्षित करे। स्वागत करने वालों में राजेश गुप्ता गोल्डी, सीताराम गुप्ता, पंकज पटेल, दीपू पंडित, शुभम तिवारी, धीरज, विनय तिवारी आदि शामिल रहे।