फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की भिड़ंत, दो की मौत, बीस घायल

Fri, 17 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
injured at spot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ के मोहल्ला विनीत खंड निवासी शिवराम तिवारी के बेटे विकास की शादी शुक्रवार को दिल्ली में होनी थी। समारोह में शामिल होने विनीत खंड मोहल्ला निवासी प्रवीण त्रिपाठी (26) पुत्र बीपी त्रिपाठी, कुलदीप पांडेय (26) पुत्र मनोज के अलावा गोमती नगर निवासी आशीष (22) पुत्र एसएन दुबे व संदीप कुमार पांडेय (30) पुत्र गणेश निवासी सुजानपुर, भदोही इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे। प्रवीण के साथ कार में एक पुरोहित भी था। कार लखनऊ के कैंपल रोड निवासी मो. शफीक (26) पुत्र मो. शकील चला रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ क्षेत्र के रघुरामपुर के पास कार पहुंची थी तभी प्राइवेट बस के अचानक मुड़ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और बस के डीजल टैंक में जा भिड़ी। इससे कार में आग लग गई।
विज्ञापन

  घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक्सप्रेस-वे की पुलिया निर्माण में लगे कर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से कार को बस से अलग कर आग बुझाई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार के अन्य लोग भी दूसरी गाड़ियों से आ पहुंचे। परिजन घायलों को बांगरमऊ सीएचसी लाए। डाक्टर ने कार चालक मो. शफीक व पुरोहित वेद प्रकाश (50) पुत्र हरीराम निवासी वैरीडीस थाना ओइराना जिला भदोही को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण, संदीप कुमार, आशीष दुबे व कुलदीप की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। बांगरमऊ कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि पुरोहित की पहचान हो गई है।  बस चालक मौके से फरार है।
 
घटनास्थल पर कराया इलाज
हादसे के बाद जरूरी सामान समेटे बैठे कई श्रद्धालु अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुए। इस पर प्रशासन ने डाक्टरों की एक टीम को मौके पर भेजा और घायलों का वहीं सड़क किनारे इलाज और मरहम पट्टी की।
विज्ञापन

घायल हुए बस सवार
हुश्नबानों, अजमतुंनिशा, सम्सुलनिशा, जयबुननिंशा, मो. शफीक, सारिका, बिट्टन, रहीशुन, शाहीन, विलकीश, फिरदौस, शमी, अल्फाकुन, तजम्मुलहुसैन, हलीमा व समीर सहित कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें