फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर युवती ने लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने राज्य मानवाधिकार आयोग व पुलिस को शिकायतीपत्र भेजकर एक नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि बांगरमऊ के हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्थित एक नर्सिंगहोम में कार्यरत चिकित्सक ने विवाह का झांसा देकर दो साल तक शोषण किया। वह गर्भवती हुई तो शादी करने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। धमकाते हुए गर्भपात कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि चिकित्सक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए हैं और धमकी दे रहा है। शिकायत पर कोतवाली के एक दरोगा ने भी सुलह का दबाव बनाया। कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक को कोतवाली लाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें