फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटी खोलने व सील करने की विधि बताई

Tue, 13 Oct 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को सोमवार को निराला प्रेक्षागार में तीन सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों ने उन्हें मतदान के साथ-साथ मतपेटियों को खोलने, बंद करने व सील करने की जानकारी दी।
विज्ञापन



वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है। तीसरे चरण का मतदान 18 अक्तूबर को होगा। बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी, सफीपुर व गंजमुरादाबाद में होने वाली मतदान प्रक्रिया को कराने के लिए 780 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं।


प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और प्रथम, द्वितीय व तृतीय अन्य कर्मचारी लगाए गए हैं। चुनाव में लगाए गए 3120 कर्मचारियों को सोमवार को निराला प्रेक्षागार में प्रशिक्षण दिया गया। तीन सत्रों का पहला सत्र सुबह 9 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन



प्रशिक्षण में चुनाव संबंधी पूरी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष, स्वतंत्र व निर्बाध रुप से मतदान कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध व प्रतिबद्ध है। कहा कि मतदान केंद्र पर जाकर किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें।


सभी आवश्यक प्रपत्र व अभिलेख, मतदाता सूची आदि ले जाते समय ही भलीभांति चेक कर लें। पीठासीन अधिकारी अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट से मोबाइल से लगातार संपर्क में रहें। कोई गंभीर समस्या हो तो 100 नंबर पर डायल करें। इस दौरान कर्मचारियों को मतदान सामग्री व प्रपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन



प्रशिक्षण देने वालों में डीडीओ एनबी सविता, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीसी मनरेगा राजेश कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें