फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अधिशासी अभियंता ने भूमि चिह्नांकन के लिए गठित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट व शहरी क्षेत्र में जमीन की जानकारी मांगने के जिला पंचायत अध्यक्ष के पत्र के बाद अधिशासी अभियंता ने भूमि चिह्नाकन के लिए टीम गठित कर दी है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की गंगाघाट, शहर व ग्रामीण क्षेत्र में करीब सौ बीघा जमीन है।
विज्ञापन

इतने बड़े क्षेत्रफल में विभाग की जमीन बिना किसी हदबंदी अथवा घेराबंदी के पड़ी है। इधर जानकारी में आया कि विभागीय जमीन पर तेजी से अवैध कब्जे हो रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने इसको लेकर एक्सईएन को पत्र भेजकर जमीन की जानकारी मांगी तो अधिकारी हरकत में आए। एक्सईएन हरदयाल अहरिवार ने बताया कि उनकी जमीन अभी तक बिना किसी हदबंदी या घेराबंदी के ऐसे ही पड़ी है।
बताया कि जमीन चिन्हांकन के लिए टीम बनाई है। जो एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देगी। उन्होंने बताया कि विभागीय जमीन की घेराबंदी के लिए शासन से बजट की मांग करते हुए प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें