बिना टोटियों के नलों से पानी नालियों में बह रहा है । ग्रामीणों ने अधिकारियों से पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। कस्बे में कुल दस वार्ड हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक जगहों पर स्टैंड पोस्ट लगाए गए। इसमें सुबह और शाम के समय नियमित जलापूर्ति होती है। कई स्थानों पर लगे स्टैंड पोस्ट में महीनों से गायब हैं या तो टूट गई हैं। लोगों ने बताया कि टोटियां न लगी होने से इन स्टैंड पोस्ट से जलापूर्ति के समय हजारों लीटर पानी नालियों में बहता रहता है। गर्मी में जहां एक ओर कई जगहों पर आम आदमी पानी के संकट से जूझ रहा है वहीं नगर प्रशासन की घोर लापरवाही से रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। कस्बा निवासियों ने नगर प्रशासन से इन स्टैंड पोस्टों में टोटियां लगवाकर पानी को बहने से बचाने की मांग की है। ईओ औरास मुकेश कुमार निगम ने कहा कि जिन जगहों पर टोटियां नहीं है उन्हें चिह्नित कर टोटियां लगाई जाएंगी।