फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छह साल बाद भी सात अरब की तीन योजनाएं नहीं हो सकीं साकार

Mon, 13 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-3-दिखावा साबित हो रहा अचलगंज के डकारी में बना एसटीपी। संवाद
विज्ञापन




फोटो-4-एसटीपी चालू न होने से गंगा नदी में जाता सिटी ड्रेन का दूषित पानी। संवाद

फोटो -5-बंथर औद्योगिक क्षेत्र में तय समय के एक साल बाद भी अपग्रेड नहीं हो पाया सीईटीपी। संवाद



फोटो-6-नमामि गंगे का काम पूरा न होने से गंगा में गिरता शुक्लागंज की बस्ती का पानी। संवाद

-गंगा में गंदा पानी जाने से रोकने, उन्नाव व शुक्लागंज की जलनिकासी के लिए निर्माणाधीन हैं योजनाएं

-नदी में रोज गिर रहा है 15 लाख लीटर गंदा पानी, जिम्मेदार बोले अभी छह महीने और करें इंतजार



उन्नाव। शहर और शुक्लागंज को सीवरेज और जल निकासी की सुविधा और शहर व औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषित पानी को गंगा नदी में जाने से रोकने के लिए तीन परियोजनाएं वर्षों बाद भी साकार नहीं हो सकीं। इनपर सरकार 7.13 अरब रुपये खर्च कर रही है।

काम पूरा न होने से शहर और औद्योगिक क्षेत्र का रोज 15 लाख लीटर गंदा पानी नालों से होकर गंगा में जा रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि काम पूरा होने में छह से दस महीने और लगेंगे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के निर्देश पर गंगा में गंदा पानी जाने से रोकने की योजना छह साल बाद भी अधूरी है। गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र के पांच गंदे नाले सीधे गंगा में सीधे गिर रहे हैं।
विज्ञापन




शहर और शुक्लागंज नगर पालिका क्षेत्र के दूषित पानी और सीवर को गंगा में जाने से रोकने के सभी बड़े नालों का रुख मोड़कर उन्हें एसटीपी से जोड़ने और पानी को साफ करने के बाद गंगा में छोड़ने की 3.80 करोड़ की परियोजना को 2019 में केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी।

इसे मार्च 2025 तक पूरा करना था, लेकिन उन्नाव शहर के कुछ भाग में सीवर लाइन और एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बन सका है। हालांकि सीवर लाइनों को जोड़ने और एसटीपी में उपकरण लगाने का काम अभी बाकी है। वहीं शुक्लागंज में तीन में से सिर्फ एक एसटीपी का लगभग 80 फीसदी काम हो पाया है। दो एसटीपी का काम अभी शुरुआती चरण में है।



जल निगम एक्सईएन अजीत कुमार ने बताया कि शुक्लागंज के अहमद नगर में पांच एमएलडी क्षमता का एसटीपी बन रहा है जिसमें दस फीसदी काम बचा है। वहीं पांच-पांच एमएलडी क्षमता के दो और एसटीपी का भी काम चल रहा है। एसटीपी बनने के बाद नालों को मोड़ कर इनमें जोड़ा जाएगा। बताया कि बारिश और बाढ़ की वजह से काम में देरी हुई है। निर्माण एजेंसी को अब तेजी से काम कराने और मार्च तक पूरा कराने को कहा गया है।

122 करोड़ का डकारी एसटीपी चलते ही दो महीने बाद बंद



तय समय से डेढ़ साल बाद जनवरी 2024 में बनकर तैयार हुआ 122 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ डकारी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) चालू होने के दो महीने बाद ही बंद हो गया। इस एसटीपी का निर्माण अक्टूबर 2019 को शुरू हुआ था और नवंबर 2022 तक बनकर तैयार होना था। इसके माध्यम से प्रतिदिन 15 लाख लीटर सीवरेज प्रतिदिन साफ किया जा सकता है। जनवरी 2024 में प्लांट चालू किया गया लेकिन यह दो महीने बाद ही 3.2 किलोमीटर पाइप लाइन में सिल्ट भर जाने से वह चोक हो गई। जलनिगम एक्सईएन ने बताया कि बाढ़ का पानी उतर रहा है। जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा।



औद्योगिक क्षेत्र के सीईटीपी को पूरा करने समय एक साल बढ़ा

उन्नाव। सात साल पहले एनजीटी के मानकों पर फेल बंथर औद्योगिक क्षेत्र के कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करने और जीरो डिस्चार्ज के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने एनएमसीजी (नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा) परियोजना के तहत 111 करोड़ से अपग्रेडेशन कार्य को मंजूरी दी थी। सितंबर 2022 में शुरू हुआ काम को मर्चा 2025 तक पूरा करना था। (संवाद)



वर्जन

सीईटीपी के जीएम ऋतुराज कुमार ने बताया कि सीईटीपी अपग्रेडेशन का काम इस समय चल रहा है। बताया कि शासन से इसे पूरा करने की समय सीमा में एक साल की बढ़ाते हुए मार्च 2026 तक पूरा करना है। इस समयावधि में काम पूरा कर लिया जाएगा।
-
नई दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल

फोटो-8- उन्नाव रेलवे स्टेशन



- प्रमुख ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग, हर घंटे इजाफा

संवाद न्यूज एजेंसी



उन्नाव। दिवाली पर दिल्ली, मुंबई व अन्य रूटों से आने वाले लोगों को ट्रेन से सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट लंबी है। हालांकि लोग इस उम्मीद में वेटिंग में टिकट बुक करा रहे हैं कि सफर वाले दिन तक सीट मिल जाएगी।

ट्रेनों में भी सीटों के आरक्षण को लेकर मारामारी है। कई अन्य ट्रेनों लंबी वेटिंग हैं। इससे त्योहार और उसके बाद तक अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। हालत यह है कि कैफियत एक्सप्रेस, ऊंचाहार ,गोरखधाम एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सीटें फुल हो चुकी हैं।



इसके अलावा कानपुर से चलकर जम्मू तक जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस (हर बुधवार), नीलांचल एक्सप्रेसवे, अवध एक्सप्रेस, मालदाह टाउन आदि ट्रेनों में भी आरक्षित सीटें फुल हैं और वेटिंग 100 से अधिक है। वेटिंग टिकट की संख्या हर घंटे बढ़ती जा रही है। लोग अधिक किया देकर तत्काल टिकट कराने को मजबूर हैं। सुबह से ही काउंटरों पर भीड़ हो जाती हैं। ट्रेनों में सीट दिलाने के नाम पर मोटी रकम ले रहे हैं।

बढ़ाई जाएंगी बसे और फेरे



एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि दिल्ली रूट कर 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें दो राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं पूर्वांचल रूट पर पांच, भगवंत नगर और रायबरेली रूट पर चार, पुरवा मौरावां रूट पर छह, हसनगंज रूट पर दो बसों का संचालन किया जा रहा है। बताया 20 नई बसें आई हैं। इनमें 10 लोकल रूट पर चलाई जाएंगी। वहीं 10 बसे लंबी दूरी तय करेंगी। बताया कि दिवाली में यात्रियों को दिक्कत न हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-
अवैध खनन में जेसीबी, दो डंपर सीज
-डीएम तक मामला पहुंचने के बाद हरकत में आया प्रशासन



संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज। गोमापुर गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन की जांच करने पहुंचे खनन अधिकारी ने जेसीबी और दो डंपर जब्त करते हुए सोहरामऊ थाने के सुपुर्द किए हैं।



सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गोमापुर गांव में बीते कई दिनों से मिट्टी खनन किया जा रहा था। इसकी शिकायत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से हो रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामला डीएम तक पहुंचा तो हसनगंज के खनन निरीक्षक रामजी ने शनिवार रात छापा मारा।

खनन करा रहे लोग तो मौके से भाग निकले। मौके से जेसीबी और डंपर मिला। खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए वाहन सोहरामऊ थाने में खड़े कराए गए हैं। राजस्व लेखपाल को लिखा गया है उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। सोहरामऊ थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया की खनन अधिकारी ने जेसीबी और दो डंपर सीज कर दिए गए हैं।
-
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला

फॉलोअप



मां ने बेटे के सालों पर लगाया पीटने के बाद ट्रैक पर फेंकने का आरोप



संवाद न्यूज एजेंसी

बांगरमऊ। करीमुद्दीनपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर दो दिन पहले हरदोई निवासी युवक के दो टुकड़ों में मिले शव की घटना में मृतक की मां ने उसके चार सालों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।



हरदोई जिले के थाना माधौगंज के गांव रुदामऊ गांव निवासी सुषमा देवी ने बताया कि बेटे अरविंद की शादी 12 साल पहले बांगरमऊ के करीमुद्दीनपुर निवासी नीतू के साथ हुई थी। नौ अक्तूबर को बेटा अपनी ससुराल गया था, वहां पहुंचा भी, फिर 10 अक्तूबर की सुबह उसका शव करीमुद्दीनपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला।

मां के मुताबिक बेटे की हत्या की गई है। शव हरदोई पहुंचने पर उसकी पत्नी भी साथ नहीं आई। मां का आरोप है कि बहू के चार भाइयों ने बेटे को पीटा और फिर ट्रैक पर लाकर फेंक दिया। पहले भी यह लोग बेटे के साथ मारपीट कर चुके थे। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

फॉलोअप



पांच अक्तूबर को दुकान जाते समय की गई थी हत्या



संवाद न्यूज एजेंसी

औरास। मर्दनखेड़ा गांव में आठ दिन पहले जमीन के विवाद में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की घटना में रविवार को पुलिस ने फरार चौथे आरोपी को जेल भेजा है।



थानाक्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य करन सिंह की पांच अक्तूबर को देवतारा गांव स्थित मोबाइल की दुकान जाते समय डल्लूखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र ने अपने बेटे अमित, सर्वेश और पप्पू उर्फ सूरज के साथ मिलकर डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर करन की हत्या कर दी थी।

मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था। चौथा आरोपी वीरेंद्र फरार था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने औरास स्थित नर्सरी पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

चौधराना मोहल्ले में कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
फोटो-14- चौधराना मोहल्ले में एंटीलार्वा का छिड़काव करती मलेरिया विभाग की टीम। स्रोत: विभाग



- लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक भी किया



संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रविवार मच्छर पर वार अभियान शुरू किया गया है। रविवार को मलेरिया विभाग की टीम चौधराना मोहल्ले पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।



मलेरिया विभाग की टीम ने लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। इसके अलावा यहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और लोगों से सफाई रखने की अपील की गई।

नोडल अधिकारी डॉ. जेआर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने घरों का निरीक्षण किया। इसमें 24 बुखार मरीजों की जांच की गई। डेंगू की आशंका पर चार बुखार पीड़ितों का जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया। उन्होंने बताया कि बचाव करके मच्छर जनित रोगों से बचा जा सकता है। कूलर व गमले का पानी बदलते रहे।
-
अक्तूबर शुरू होते ही आलू की बुआई शुरू

फोटो-3- ट्रैक्टर से आलू की बुवाई करते किसान। संवाद



- 15 से 30 सितंबर के बीच होती है अगैती आलू की बुआई

संवाद न्यूज एजेंसी

गंजमुरादाबाद। अक्तूबर शुरू होते ही आलू की अगैती बुआई में तेजी आ गई है। तैयार खेतों में कुछ किसानों ने बुआई तो कुछ खेत और बीज तैयार कर रहे हैं।

आलू की अगैती फसल की बुआई का समय 15 से 30 सितंबर माना गया है। इसकी तैयारी में जुटे किसानों की गणित बीते दिनों हुई बारिश ने बिगाड़ दी थी। अब अक्तूबर माह शुरू होते ही किसान आलू की बुआई के लिए युद्ध स्तर पर जुट गए हैं। कहीं किसान खेतों में गोबर की खाद आदि डालकर उन्हें तैयार करने में जुटा है तो कोई आलू के बीज को कीटनाशक से शोधित कर रहा है।

कई खेतों में मशीनों के जरिए आलू की बुआई भी शुरू हो गई है। क्षेत्र के कपूरपुर, ताजपुर, हसनापुर, तहिरापुर, हैबतपुर, नसिरापुर, नेवल, जगटापुर, रघुरामपुर, फतेहपुर खालसा आदि गांवों के किसानों ने समय से फसल तैयार करने के हर संभव प्रयास तेज कर दिए हैं। नगर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि आलू की अगैती फसल की बुआई का निर्धारित समय 15 से 30 सितंबर तक है।
-
उन्नाव के ऋषभ ने जौनपुर के देवांश को छह अंकों से हराया

फोटो-18- बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेते खिलाड़ी। संवाद



फोटो-19- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीएम गौरांग राठी। स्रोत: एसोसिएशन

- दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी



उन्नाव। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन उन्नाव ऋषभ ने जौनपुर के देवांश को छह अंकों से हराया। वहीं वाराणसी के आकाश कुमार ने बस्ती के शिवम कुमार मिश्रा को 30 -29 से पराजित किया।

बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को डीएम गौरांग राठी, एसोसिएशन के अध्यक्ष व विशेष सचिव वित्त संजीव कुमार सिंह और पद्मश्री व उन्नाव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव गौरव खन्ना ने किया।



पहले दिन के मैच में वाराणसी के आकाश कुमार ने बस्ती के शिवम कुमार मिश्रा को 30 -29 से हराया। इसके बाद झांसी के संरेख चौरसिया ने लखनऊ के शौर्य प्रताप सिंह को 30 - 23 से पराजित किया। इसके अलावा उन्नाव के ऋषभ ओमर ने जौनपुर के देवांश मौर्य को 30- 24 से हराया।

प्रयागराज के अमर गुप्ता ने शकीरा को 30- 14 से पराजित किया। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मयंक, संयुक्त सचिव अभिजीत, सोनू सिंह जितेंद्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, ज्योति शर्मा, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




फोटो-20- अतंरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी पलक कोहली। संवाद



पैरा खिलाड़ी पलक ने बढ़ाया हौसला

बैडमिंटन प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल हुईं पंजाब की पैरा खिलाड़ी पलक कोहली ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वह बोन ट्यूमर से जूझ रहीं है। इलाज जारी है, लेकिन इसके बाद भी हार नहीं मानी और प्रतियोगिताओं में भाग ले रहीं है। इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह पदक जीते हैं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया। लक्ष्मण सम्मान से सम्मानित पैरा खिलाड़ी अबु हुबैदा, जतिन आजाद और शिवम यादव भी मौजूद रहे। (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें