फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छह दिन बाद भी युवती और युवक के शवों की पहचान नहीं

Mon, 25 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे किनारे और अचलगंज में मिले युवती व युवक के शवों की पहचान छह दिन बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस को इन दोनों घटनाओं से संबंधित कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों की इन दोनों घटनाओं में आपस में कोई संबंध तो नहीं है।
विज्ञापन

19 मई को एआरटीओ कार्यालय के सामने जलते कूड़े में करीब 25 साल की युवती का नग्नावस्था में जला शव मिला। उसी दिन अचलगंज के बंथर औद्योगिक क्षेत्र में करीब तीस साल के युवक का कई दिन पुराना शव मिला। दोनों शवों का 21 मई को शव परीक्षण कराया गया था। युवती के शव परीक्षण में जलने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की बिंदु पर भी जांच कर रही है। वहीं युवक की सिर पर वजनदार हथियार से मौत का पता चला।
सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटना के खुलासे पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि टीमें अपना काम कर रही हैं और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें