हाईवे पर भल्लाफार्म के पास सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम।
- फोटो : हाईवे पर भल्लाफार्म के पास सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम।
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह 11 बजे भल्ला फार्म तिराहे के पास हाईवे किनारे लगा यूकेलिप्टिस का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से दो किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मौके पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने हाइड्रा से पेड़ को हटवाया तब दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान एक घंटे जाम की स्थिति रही।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्लाफार्म तिराहे के पास गुरुवार सुबह 11 बजे यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ तेज आंधी बारिश से सड़क के बीच में गिर गया। पेड़ गिरने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। यह तो गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे गैस टैंकर पर पेड़ नहीं गिरा, नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। पेड़ गिरने के बाद लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे वाहनों की करीब दो किमी तक कतार लग गई। कुछ बड़े वाहनों के चालकों ने गाड़ियों को डिवाइडर पर चढ़ाकर निकाला, तो कई वाहन दूसरी लेन से निकले।
जाम सूचना पर पुलिस और एनएचएआई के रूट पेट्रोलिंग इंचार्ज पंकज शुक्ला पहुंचे ओर हाइड्रा से पेड़ को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान भल्ला फार्म तिराहे पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।