असोहा (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गोरिंदा गांव के मूल निवासी और एटा उतरौरा के सीओ देशराज रावत ने शनिवार को थाने में जमकर हंगामा किया। वह अपने बेटे का चालान किए जाने से नाराज थे।
बुधवार शाम को थानाक्षेत्र के गोरिंदा में रामू के घर भाड़ा छोडने लखनऊ से आए लोडर ड्राइवर को सीओ के पुत्र योगेंद्र प्रताप ने मारपीट कर बंधक बना लिया था। ड्राइवर ने मोटर मालिक को फोनकर घटना की जानकारी दी तो मोटर मालिक लखनऊ निवासी मुकेश की सूचना पर असोहा पुलिस योगेंद्र को गाड़ी सहित पकड़कर थाने ले आई और चालान कर दिया।
इससे झल्लाए सीओ उतरौरा देशराज रावत ने शनिवार को थाने पहुंचकर जमकर गदर काटी। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे। इस संबंध में एसओ अवनीश यादव ने कहा कि सीओ जब थाने आए थे तब मैं बाहर था। पुलिसकर्मियों को भला-बुरा कहने की उन्हें जानकारी नहीं है।