फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी जिताने का संकल्प

Wed, 10 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने सपाइयों ने पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुटता दिखाई। मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। वहीं सम्मेलन के बाद पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विधायकों को विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


 
निराला प्रेक्षागृह में हुए सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव को आखिरी अंजाम तक ले जाएं।

कहा कि कार्यकर्ताओं ने जनपद की छह विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर विजय दिलाई है। इसलिए उम्मीद है कि विधान परिषद चुनाव में जिला बड़ी कामयाबी देगा, जो कि लखनऊ में मिसाल कायम करेगी। दावा किया कि सपा के एमएलसी प्रत्याशी जनप्रतिनिधियों से लेकर जनता की हर समस्या का समाधान कराने में खरे उतरेंगे।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 12 फरवरी को होने वाले नामांकन में शामिल होने के लिये अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचे।

 
एमएलसी प्रत्याशी सुनील सिंह साजन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने आप सभी के सहारे ही मुझ पर भरोसा जताया है। कहा कि पूर्ववत बसपा सरकार ने जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को अपनी ताकत के बल पर छीन लिया था, लेकिन समाजवादी पार्टी नेतृत्व खुले मंच पर विकास कार्यों को आगे रखकर चुनाव लड़ती है।


उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता से वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। संचालन महासचिव राजेश यादव ने किया।  सम्मेलन को सदर प्रभारी मनीषा दीपक, अरुण सिंह, रामबहादुर यादव, ओमप्रकाश यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार, प्रभा यादव, शकील खान, भगौती प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।


तत्पश्चात पार्टी कार्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी विधायकों तथा विधानसभा अध्यक्षों की बैठक जिला कमेटी के साथ हुई। बैठक में चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के विधायक को सौंपी गई।


बैठक में जिलाध्यक्ष, राज्यमंत्री सुधीर रावत, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक उदयराज यादव, विधायक बदलू खान, मीडिया प्रभारी आलोक निगम, छोटेलाल भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें