फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टावर से उपकरण चोरी, अलार्म बजने पर पहुंचा टेक्नीशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पीडीनगर मोहल्ले में नहर किनारे लगे एक मोबाइल टावर से शुक्रवार रात चोर उपकरण चोरी कर ले गए। टावर का शटडाउन अलार्म बजने पर कंपनी के तकनीशियन को घटना का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह इंडस टावर लिमिटेड में तकनीशियन हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में उन्नाव में तैनात हैं। वह पीडी नगर नहर किनारे स्थित टावर की देखरेख करते हैं। शुक्रवार रात करीब 1:48 बजे टावर का शटडाउन अलार्म बजा। मौके पर पहुंचने पर उन्हें टावर में लगा एक उपकरण गायब मिला। तकनीशियन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें