फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की सर्विसलेन से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाईवे पर सर्विसलेन से गुमटी हटाती जेसीबी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। हाईवे की सर्विसलेन से अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर हाईवे की सर्विसलेन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे भारी वाहनों को सर्विस लेन पर खड़े होने की जगह नहीं मिलती। वहीं सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों से जाम भी लगने लगता है। मंगलवार को एनएचएआई के अधिकारी गुंजन सिंह ने टीम के साथ सोहरामऊ से नवाबगंज टोल प्लाजा तक अभियान चलाया।
जेसीबी की मदद से सर्विसलेन के अतिक्रमण को हटवाया गया। सर्विसलेन पर रखी गुमटियों को हटवाया गया। हाईवे किनारे रखे गमलों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। ढाबों व होटलों के टिनशेड भी तोड़े गए। एनएचएआई के अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया। एनएचएआई के अधिकारी गुंजन सिंह ने बताया कि नवाबगंज में भी सर्विसलेन का अतिक्रमण साफ कराया जाएगा। अतिक्रमण अभियान के दौरान सीओ हसनगंज अंबरीश सिंह भदौरिया व सोहरामऊ एसओ उरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें