फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश न झुका सकी हौसला, 43 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 15 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप का फीता काटकर शुभारंभ करतीं डीएम सौम्या अग्रवाल, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में लगाए  गए  शिविर में 43 महादानियों ने रक्तदान किया। साठ साल की उम्र के  एनसीसी मेजर ने भी रक्तदान किया। यह उनका 12वीं बार रक्तदान था। रास्ते से गुजर रहे सहारनपुर के करन सिंह ने कैंप पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन


वहीं शहर की अल्विका श्रीवास्तव जैसे अन्य महादानी भी अमर उजाला की इस मुहिम में शामिल हुए। दवा का सेवन करने या ब्लड  प्रेशर अधिक होने से रक्तदान से वंचित रहे 26 लोगों में अफसोस दिखा। इन्होंने पंजीकरण कराते हुए जरूरत के वक्त किसी भी समय रक्तदान करने की बात कही।

 रक्तदान कैंप का शुभारंभ डीएम सौम्या अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से डोनर को कोई दिक्कत नहीं होती। हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सीडीओ संजीव सिंह व एसपी नेहा पांडेय ने रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से रक्तदाता प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन



एनवाईके की आराधना राज ने सराहनीय सहयोग दिया। इन्होंने ब्लाक इकाइयों के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। बीएसए कौस्तुभ कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानि ) डॉ. राजेश कुमार ने भी रक्तदान किया ।  सीएमएस डॉ. भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति बीमारियों और कैंसर से भी बचा रहता है।

यह रहे मुहिम के सहयोगी
रक्तदान शिविर में महादानियों के लिए फल व जूस की व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी की ओर से की गई थी। मानवाधिकार सरंक्षण संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं व ब्लड बैंक सहयोगियों और स्टाफ को उपहार भेंट किए गए। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक आराधना राज, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राम तनेजा, सरदार अजीत पाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र पांडेय, एबीवीपी के ललित द्विवेदी भी अमर उजाला की मुहिम के साथी बने।  फिजीशियन डॉ. एसके पांडेय, पैथोलॉजिस्ट डॉ. एके सचान, अनिल कुमार, शशिप्रभा, नीरज सिंह व स्वाती ने भी सहयोग किया। वहीं रक्तदान के लिए पहुंचे कई लोगों की स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर व शुगर बढ़ा मिला । इन्हें रक्तदान करने से मना कर दिया गया। यह लोग मन मसोसकर लौट गए। हालांकि इन्होंने अपना  पंजीयन कराया है।

इन्हाेंने भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्त देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुबोध अस्थाना, अशोक चौधरी, रामजी शुक्ल, रामप्रसाद, राधारानी मिश्रा, ममता कुरील, अमित तिवारी, मनीष सेंगर मौजूद रहे। वहीं द मैजिक फाउंडेशन के अध्यक्ष तन्मय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हर्षिता शुक्ला, अवधेश झा, श्वेता त्रिपाठी, शशांक, सौम्या, आशीष, अजय, श्रेया, सुभाषिनी, शिव, संदीप व राही ने तपती धूप में शहर में घूम-घूमकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें