फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की निगरानी में होगा इमरजेंसी वार्ड

विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में स्टॉफ नर्स के कक्ष में लगी सीसीटीवी स्क्रीन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पुरुष व महिला अस्पताल में संचालित व्यवस्थाओं, मरीजों का इलाज और दलालों की अब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। कैमरों की मॉनीटरिंग स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय से की जाएगी। व्यवस्था के तहत इमरजेंसी वार्ड में चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ओपीडी व दवा वितरण कक्ष में भी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मरीज बिना बताए उठकर चले जाते हैं। काम की व्यस्तता के चलते स्टॉफ उसे देख नहीं पाता। इसके अलावा दलाल मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पताल लेकर चले जाते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय को इसकी मॉनीटरिंग करने के आदेश डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए हैं।
इसको देखते हुए सीएमएस ने रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व स्टाफ नर्स के कक्ष तक चार सीसीटीवी लगवाए हैं। यह कैमरे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की निगरानी के डॉक्टर व स्टॉफ नर्स का मरीजों के प्रति व्यवहार व गेट से बाहर आने जाने वालों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

ओपीडी के दौरान डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं या नहीं। दवा वितरण कक्ष में कैसी व्यवस्था चल रही है, इसकी भी निगरानी शासन स्तर से की जाएगी। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अभी तक जिला अस्पताल में 21 सीसीटीवी लगवाये जा चुके हैं, जिसमें पर्चा काउंटर भी शामिल है। अभी जहां जरूरत पड़ेगी वहां और कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें