फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली निगम कर्मियों ने चार घंटे बंद रखी तीन कस्बों और 225 गांवों की बिजली

Fri, 22 Aug 2025 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 9-मियागंज बिजली उपकेंद्र में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। मियागंज बिजली उपकेंद्र में बुधवार को हुए विवाद और मारपीट में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बिजली निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोपहर 12 बजे उपकेंद्र के तीन फीडरों को बंद कर दिया। इससे जुड़े कस्बों और 225 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए आसीवन थाना और उपकेंद्र में नारेबाजी भी की। एसओ ने कर्मचारियों की तरफ से एफआईआर दर्ज करने का आश्ववासन दिया इसके बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कादिरपुर में बुधवार को बिजली निगम की टीम ने बकाएदारों के कनेक्शन काटे थे। जानकारी होने पर कादिरपुर की ग्राम प्रधान रानी जायसवाल के प्रतिनिधि सुरेश कनौजिया ने टीम में शामिल औरास फीडर के टीजी-टू (टेक्नीशियन ग्रेड-2) अनिल पाल से फोन पर बात की और मियागंज बिजली उपकेंद्र पहुंचे थे। जहां समर्थकों और कर्मचारियों में विवाद के दौरान मारपीट हो गई थी। इसमें सुरेश कनौजिया को चोटें आई थीं। आसीवन थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
सुरेश कनौजिया की तहरीर पर टीजी-टू अनिल पाल पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। इसी मामले में बिजली निगम कर्मी अनिल पाल की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे औरास, रसूलाबाद, कुरसठ फीडर से जुड़े तीन कस्बों और 225 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद थाने पहुंचे और फिर तहरीर दी। इसके बाद कार्य बहिष्कार करते हुए उपकेंद्र पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि एकपक्षीय कार्रवाई से कर्मचारियों में नाराजगी है। बताया कि ग्रामीणों की भीड़ ने उपकेंद्र में हंगामा और मारपीट करने से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना है। एसओ आसीवन अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधान के प्रतिनिधि घायल हुए थे, इसलिए उसकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने टीजी-टू कर्मचारी अनिल पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया इस के बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल की।
-

फीडरवार जुड़े गांवों की संख्या
-औरास फीडर के 75 गांव

-रसूलाबाद फीडर के 80 गांव

-कुरसठ फीडर के करीब 70 गांव



बिन बिजली के रही दो लाख की आबादी
मियागंज उपकेंद्र से तीन कस्बे रसूलाबाद, हैदराबाद, कुरसठ व 225 गांव जुड़े हैं। इनकी आबादी करीब दो लाख के आसपास है। बिजलीकर्मियों के विरोध प्रदर्शन के बीच आपूर्ति ठप कर देने से यह आबादी चार घंटे से अधिक समय तक बिन बिजली के रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें