फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल से उन्नाव-सीतापुर ट्रैक पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक इंजन

विज्ञापन
बांगरमऊ रेलवे जंक्शन पर मशीन से ओएचई लाइन के तार कसते रेलवे विद्युत विभाग कर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर(उन्नाव)। उन्नाव से बालामऊ जंक्शन होते हुए सीतापुर तक जाने वाले रेलवे ट्रैक पर जनवरी 2021 से इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ने लगेंगे। इस रेलमार्ग पर ओएचई लाइन डालने के साथ ही सिग्नल सिस्टम का काम बालामऊ तक पूरा हो गया है। इंजीनियरों का कहना है कि इसी साल दिसंबर के अंतिम माह तक सीतापुर तक इलेक्ट्रिक लाइन व सिग्नल का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों को सीतापुर तक का सफर कम समय में पूरा कराने के लिए रेलवे उन्नाव से सीतापुर ओएचई लाइन डलवा रहा है। ओएचई विभाग के कर्मचारियों ने बालामऊ तक ओएचई लाइन डालवाने के साथ सिग्नल का काम पूरा करा दिया है। करीब 185 किलोमीटर के इस रेलमार्ग पर रेलवे 100 किलोमीटर तक का काम पूरा करा चुका है। अभी 85 किलोमीटर ओएचई लाइन पड़ने के साथ सिग्नल का काम पूरा होना है।
सिग्नल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मैनेजर ए के श्रीवास्तव के अनुसार लाइन डालने का काम पहले बालामऊ तक था जो पूरा हो गया। अब सीतापुर तक काम किया जाना है। वह भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें