फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के 65 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की खाली प्रधान सीटों पर रविवार को मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा। 18 हजार 664 वोटर 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

26 अप्रैल को मतदान से पहले 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इस कारण इन पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया था। अब इन सीटों पर रविवार को मतदान होना है। जिला प्रशासन को 13 दिनों के अंतराल पर दूसरी बार रिक्त पदों पर चुनाव कराना है। कुल 33 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवींद्र कुमार का दावा है कि चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सारी तैयारी कर ली गई हैं। पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि जो भी अराजक या शरारतीतत्व मतदान को प्रभावित करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मतदान प्रक्रिया में कोविड बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क की उपलब्धता का ध्यान मतदान केंद्रों पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें