फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी या एजेंट एक को ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव की मतगणना में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के एजेंटों का पास ब्लॉक में ही बनेगा। इसकी जिम्मेदारी बीडीसी के रिटर्निंग आफीसर को दी गई है। वहीं टेबलवार अलग-अलग एजेंट बनाए जाएंगे। एक बार में प्रत्याशी और एजेंट में किसी एक को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

दो मई को मतगणना होनी है। ब्लॉकवार मतगणना स्थल बनाए गए हैं। यहां ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व प्रधान पदों के लिए मतगणना कराई जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एजेंटों का पास ब्लाक कार्यालयों से ही जारी होगा। एक बार में प्रत्याशी और एजेंट में से एक को ही प्रवेश दिया जाएगा। न्याय पंचायतवार वोटों की गिनती की जाएगी। एक न्याय पंचायत पर चार टेबल लगेंगी। इसमें सभी पदों के लिए अलग-अलग मतगणना होगी। जिले के 16 ब्लॉकों में 173 न्याय पंचायते हैं। सबसे अधिक 15-15 न्याय पंचायत बीघापुर व सुमेरपुर ब्लॉक में हैं। मतगणना के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मतगणना कार्मिकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें