उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वाहनों को अधिग्रहण करने का काम एआरटीओ ने पूर्ण कर लिया है। वाहन स्वामियोें को अधिग्रहण पत्र थमाते हुए हिदायत दी गई है कि समय पर वाहन न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एआरटीओ ने हर हाल में वाहन लेकर तय स्थान व ब्लॉक पर पहुंचने को कहा है।
एआरटीओ अमित रंजन राय ने बड़े वाहनों में 1340 ट्रक, बस और हल्के वाहनों में 1200 वैन, मैजिक, बोलेरो अधिग्रहित किए हैं। एआरटीओ ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों को निर्देश दिए गए है कि वह तय स्थान पर अपने वाहनों को लेकर समय से पहुंचे। किसी तरह की लापरवाही हुई तो वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।