फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दावेदारों समेत 232 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज/फतेहपुर चौरासी/अचलगंज। चार दावेदार समेत 232 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हसनगंज में बिना अनुमति वाहनों का काफिला लेकर प्रचार कर रहे जिला पंचायत सदस्य के दावेदार व वाहन चालक समेत 35 पर रिपोर्ट दर्ज कर एक वाहन सीज किया गया है। फतेहपुर चौरासी में वोटरों को लुभाने के लिए सीलिंग फैन बांटने के आरोप में पुलिस ने ग्राम पंचायत सदस्य पद की दावेदार और उनके पति के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। अचलगंज में तीन दावेदारों समेत 200 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

हसनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य के दावेदार आशीष सिंह अपने चालक रंजीत व 33 अन्य समर्थकों के साथ छह लग्जरी वाहनों से नई सराय गांव में प्रचार कर रहे थे। कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने दावेदार आशीष सिंह व कार के ड्राइवर रंजीत सिंह समेत 33 अज्ञात समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज कर एक वाहन को सीज कर दिया। वहीं फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत रायपुर द्वितीय के मजरा मुड़हा में गांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य की दावेदार मंजू देवी ने पति खुशीराम के साथ मतदाताओं को लुभाने के लिए मुड़हा निवासी राजाराम कहार, छोटेलाल कहार, रामकुमार कहार, संजू तिवारी, श्रीराम नाई को एक-एक सीलिंग फैन बांटे थे। पुलिस ने जांच के बाद मंजू देवी और उनके पति खुशीराम पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, अचलगंज के जगवा गांव निवासी सरिता लोधी व उनके पति के अलावा गांव के बुद्धीलाल बीडीसी पद के दावेदार हैं। बुधवार को बिना परमीशन व आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने बीडीसी पद की दावेदार सरिता, उनके पति व एक अन्य दावेदार बुद्धीलाल समेत 200 लोगों पर रिपोर्र्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें