फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का चुनाव

Mon, 22 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज में किया गया। यहां जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री पद के लिए वोटिंग हुई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार टीचर विनोद कृष्ण शर्मा व देवेंद्र शर्मा थे। वहीं महामंत्री पद के लिए देवस्वरूप त्रिवेदी व योगेश दीक्षित दावेदार थे। वोटिंग प्रक्रिया में कुल 299 टीचरों ने वोट डाले।

मतदान सुबह 11 बजे से सायं 03 बजे तक चला। शाम पांच बजे हुई मतगणना में चुनाव प्रभारी बस्ती मंडल के अध्यक्ष अजीत पाल सिंह ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में विनोद कृष्ण शर्मा को 193 तथा देवेंद्र शर्मा को 100 वोट मिले।
विज्ञापन


यहां 6 वोट इनवैलिड हो गए। वहीं महामंत्री पद के लिए देव स्वरूप त्रिवेदी को 221 तथा योगेश दीक्षित को 72 वोट मिले। यहां भी तीन वोट अनवैलिड हो गए।

विजयी प्रत्याशियों में जिलाध्यक्ष विनोद कृष्ण शर्मा व महामंत्री देव स्वरूप त्रिवेदी को वहां मौजूद शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने बधाई दी। इस दौरान कई टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें